मनोरंजन

'रामायण की सीता' बालकनी में खड़ी दिखी, यूजर ने कहा- 'आपकी हिम्मत कैसे हुई...'

Neha Dani
18 Jan 2022 3:40 AM GMT
रामायण की सीता बालकनी में खड़ी दिखी, यूजर ने कहा- आपकी हिम्मत कैसे हुई...
x
अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

रामानंद सागर का मशहूर धार्मिक टीवी सीरियल 'रामायण' ने अपने आप में एक अलग ही इतिहास रचा है। इस उशो को आज भी दर्शक दिलों जान से पसंद करते हैं। वहीं 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इस रोल को अमर कर दिया। शो में सीता के किरदार को निभावने वाली दीपिका एक्टिंग ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही फैंस के बीच अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर उन्हें अपने मॉर्डन अवतार से हैरान करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से दीपिका की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस के सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह ही बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीरें...





दीपिका चिखलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह एक बार फिर से मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि दीपि​का बालकनी में खड़ी हैं। इस दौरान एक तस्वीर में उनका फैस नहीं बल्कि बैक नजर आ रहा है और वह अपने हाथ को ऊपर की तरफ उठाकर पोज देती दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह पलटते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाजरी कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं इन दोनों ही तस्वीरों में वह बेहद ही खूबसूरत नरज आ रही हैं। उनकी स्माइल पर फैंस हमेशा ही तरह ही फिदा होते दिख रहे हैं। दीपिका के तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको कोई हक नहीं है कि आप इतने प्यारे दिखें ..आपकी हिम्मत कैसे हुई?
आपको बता दें कि 'रामायण' में सीता माता के किरदार के अलावा दीपिका 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', 'दादा-दादी की कहानी', 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे कई सीरियल के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन चुकी हैं। वहीं अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।

Next Story