मनोरंजन

बहन शाहीन भट्ट ने आलिया की फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर, नीली ड्रेस में लग रही हैं बेहद क्यूट

Neha Dani
16 March 2022 5:41 AM GMT
बहन शाहीन भट्ट ने आलिया की फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर, नीली ड्रेस में लग रही हैं बेहद क्यूट
x
संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी का ही रोल किया था।

आलिया भट्ट का आज यानी 15 मार्च को जन्मदिन है। सुबह से ही फैंस से लेकर उनके करीबी दोस्त उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बर्थडे गर्ल को भर भर के शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन अभी तक किसी को नहीं पता था कि आलिया ने आज अपना जन्मदिन कैसे मनाया है। कैसे कपड़े पहने हैं और उनका लुक कैसा है। अब इन सवालों के जवाब उनकी बहन शाहीन भट्ट ने दे दिए हैं। दरअसल शाहीने आलिया की एक फोटो शेयर की है जिसमें दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने नीले रंग की ड्रेस पहनी है और वो इसमें बहुत क्यूट लग रही हैं। उन्होंने हाथ में गुब्बारे पकडे़ हुए हैं और पूल के आगे खड़ी हुई हैं। आप भी देखें ये तस्वीर।

आलिया भट्ट ने हाालांकि खुद अभी अपने इंस्टाग्राम पर कोई फोटो शेयर नहीं की है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने कैसे जन्मदिन मनाया होगा और खासतौर से रणबीर कपूर भी उनके जन्मदिन पर साथ रहे होंगे तो वो कैसे दिख रहे होंगे। रणबीर ने आलिया को कैसे सरप्राइज दिया होगा। इन सब बातों का हालांकि धीरे धीरे ही खुलासा होगा।



आलिया के जन्मदिन पर ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म से उनकी झलकियां शेयर की हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि वो एकबार फिर से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने को तैयार हैं। आलिया की वैसे भी गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने दो हफ्ते बाद ही 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लिया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी का ही रोल किया था।


Next Story