परिणीति चोपड़ा को ननद ने दिया खास गिफ्ट

Harrison Masih
27 Nov 2023 2:05 PM IST
परिणीति चोपड़ा को ननद ने दिया खास गिफ्ट
x

मुंबई : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की शादी को 2 महीने हो गए हैं। उनकी शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी की फोटो और वीडियो आज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। परिणीति शादी के बाद काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं दिखाती रहती हैं।

परिणीति पति और ससुरालवालों के साथ बिताए पल शेयर करती हैं, जिससे उनके फैंस भी आनंदित महसूस करते हैं। परिणीति को हाल ही ससुराल की ओर से एक खास गिफ्ट मिला है। इससे परिणीति के बचपन की यादें ताजा हो गईं। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तोहफे से रूबरू कराया है। यह वायरल भी हो रहा है। परिणीति के हाथ में खास कैंडी ‘FataFat’ नजर आ रही है, जो उनकी सिस्टर इन लॉ (ननद) ने दी है। ये कैंडी 90 के दशक में काफी फेमस थी, जो बच्चों के बीच लोकप्रिय थी।
परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सिस्टर इन लॉ ने मुझे बेहद खास गिफ्ट दिया। मैंने इसे 20 साल बाद खाया और सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं।” फैंस को परिणीति का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। परिणीति ने शादी के बाद अपनी पहली करवा चौथ, दिवाली सहित अन्य खास अवसरों पर भी फोटो-वीडियो शेयर किए थे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story