
x
यू युहान का वीडियो वायरल फैन की हरकत पर खोया आपा
चीनी सिंगर और एक्टर यू युहान (Yu Yuhan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैन ने कथित तौर पर उनकी चलती कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी, जिसके बाद यू युहान अपना आपा खो बैठे।
वायरल वीडियो में कुछ फैंस यू युहान की कार के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं और उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान एक महिला फैन पर आरोप है कि उसने कार का दरवाजा खींचने की कोशिश की और अपना फोन उनके बेहद करीब ले जाकर वीडियो बनाने लगी।
फैन की हरकत से नाराज हुए यू युहान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान यू युहान ने कार से बाहर आकर महिला फैन को रोकने की कोशिश की। वीडियो में वह गुस्से में प्रतिक्रिया देते नजर आए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि उन्होंने फैन का फोन हटाने की कोशिश की, हालांकि घटना की पूरी स्थिति वीडियो से स्पष्ट नहीं है।
फैंस ने मांगी बेहतर सुरक्षा
Chinese idol Yu Yuhan, 20, was seen losing his cool and lashing out at fans after his vehicle was allegedly followed and surrounded. He’d reacted angrily after one of them reportedly tried to pull the car door open. Credit: CNA pic.twitter.com/m1alxH4ZyU
— Daily Express Malaysia (@DailyExpress_MY) August 28, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद यू युहान के प्रशंसकों ने उनकी एजेंसी से कलाकारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि कुछ फैंस की ऐसी हरकतें सितारों की निजी जिंदगी और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।
‘सासाेंग फैन’ कल्चर पर फिर बहस
इस घटना के बाद एक बार फिर चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में चर्चित ऑब्सेसिव फैन कल्चर पर बहस शुरू हो गई है। ऐसे फैंस को अक्सर ‘सासाेंग फैन’ कहा जाता है, जो अपने पसंदीदा सितारों की निजी जिंदगी में दखल देने तक पहुंच जाते हैं।
Next Story





