मनोरंजन
गायिका श्रेया घोषाल ने रद्द किया लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट, क्या बोलीं?
jantaserishta.com
31 Aug 2024 3:01 PM IST

x
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के बाद पीड़िता को न्याय दिलाने की मुहिम में गायिका श्रेया घोषाल भी शामिल हो गई हैं। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने कोलकाता में सितंबर में होने वाले अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसकी जानकारी शनिवार को दी।
श्रेया घोषाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कहा, “14 सितंबर को कोलकाता में होने वाले लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को अक्टूबर के लिए री-शेड्यूल किया गया है।" उन्होंने कहा, “मैं हाल ही में कोलकाता में हुई जघन्य घटना से काफी आहत हूं। एक महिला होने के नाते, उसके साथ हुई क्रूरता के बारे में सोचना भी अकल्पनीय है और इससे मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।”
श्रेया घोषाल के अनुसार, इस कॉन्सर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, उनके लिए इस मुद्दे पर एकजुट होकर एक स्टैंड लेना और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ा होना बेहद जरूरी था। उन्होंने बयान में कहा, "मैं इस दुनिया और हमारे देश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक इस कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाने के हमारे फैसले को स्वीकार करेंगे और समझेंगे।"
मालूम हो कि, पश्चिम बंगाल में पहले से ही कई सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजकों ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के लिए राज्य सरकार के वार्षिक दान को लेने से मना कर दिया है। यही नहीं, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक थियेटर ग्रुप ने भी थियेटर फेयर के आयोजन के लिए मिलने वाले राज्य सरकार के डोनेशन चेक को लौटा दिया है। इस बीच, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वह बलात्कार और हत्याकांड मामले में दोषी को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
Tagsगायिका श्रेया घोषालश्रेया घोषालश्रेया घोषाल म्यूजिक कॉन्सर्टश्रेया घोषाल म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्दSinger Shreya GhoshalShreya GhoshalShreya Ghoshal Music ConcertShreya Ghoshal Music Concert Cancelled
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





