मनोरंजन

देर ना हो जाए... जैसे मशहूर गाने देने वाले गायक सईद साबरी का निधन

Triveni
7 Jun 2021 2:04 AM GMT
देर ना हो जाए... जैसे मशहूर गाने देने वाले गायक सईद साबरी का निधन
x
कव्वाली का मंच सूना हो गया... मशहूर गायक सईद साबरी का हार्ट अटैक के कारण 85 की उम्र में निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कव्वाली का मंच सूना हो गया... मशहूर गायक सईद साबरी का हार्ट अटैक के कारण 85 की उम्र में निधन हो गया। रविवार को आई इस दुखद खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए थे... जिसमें 'सिर्फ तुम'... 'इक मुलाकात जरूरी है सनम' जैसे गाने शामिल हैं। इसी साल कुछ महीनों पहले ही उनके बेटे और जाने-माने गायक फरीद साबरी भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सईद साबरी काफी समय से बीमार चल रहे थे।

लोगों के दिलों में जिंदा
सईद साबरी के निधन की खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मथुरा वालों की हवेली से सईद साबरी का शव घाटगेट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सईद साबरी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन वो अपनी आवाज के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

दुनिया भर में चलाया आवाज का जादू
बता दें कि इसी साल 21 अप्रैल को सईद साबरी के बड़े बेटे और मशहूर गायक फरीद साबरी का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर भी सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। दुनिया भर की कई जगहों पर अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीतने वाले साबरी परिवार के गायकों के चले जाने से कव्वाली का मंच सूना हो गया है।


Next Story