मनोरंजन
'तेरी खातर' सॉन्ग पर सिंगर रेणुका पंवारने मचाई धूम... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
14 March 2021 5:28 PM IST

x
'52 गज का दामन' हरियाणवी सॉन्ग की सिंगर रेणुका पंवार अपने नए-नए गानों म्यूजिक वीडियो से खूब धमाल मचा रही हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | '52 गज का दामन' हरियाणवी सॉन्ग की सिंगर रेणुका पंवार अपने नए-नए गानों म्यूजिक वीडियो से खूब धमाल मचा रही हैं. रेणुका पंवार हरियाणवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं. उनके सॉन्ग आते ही वायरल हो जाते हैं. रेणुका पंवार का कुछ दिन पहले ही एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उनके गाने का नाम 'तेरी खातर' है.
रेणुका पंवार के गाने 'तेरी खातर' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 10 लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. दो दिन पहले ही यह गाना रिलीज हुआ ह रेणुका पंवार के इस हरियाणवी सॉन्ग में धनेश राज ने भी अपनी आवाज दी है. एमएसटी ने इसके बोल लिखे हैं. जबकि धनेश राज ने ही इसका म्यूजिक भी दिया है
बता दें कि रेणुका पंवार हरियाणा की धमाकेदार सिंगर बन चुकी हैं और एक के बाद एक लगातार हिट पर हिट सॉन्ग दिए जा रही हैं. वे 'हरियाणवी बीट' और चटक मटक सॉन्ग भी रिलीज कर चुकी हैं, जिन्हें फैन्स का खूब प्यार मिला था. 'चटक मटक' सॉन्ग में रेणुका पंवार के साथ सपना चौधरी नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी ने गाने में चार चांद लगा दिया था. वहीं, उनके सबसे लोकप्रिय गाने '52 गज का दामन ' की बात करें तो इसे अभी तक यू-ट्यूब पर 50 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है
Next Story





