मनोरंजन

सिंगर राहुल वैद्य ने पहना रणवीर सिंह जैसा अनारकली कुर्ता, यूजर्स बोले- 'कॉपी कैट'

Rounak Dey
14 March 2021 10:43 AM IST
सिंगर राहुल वैद्य ने पहना  रणवीर सिंह जैसा अनारकली कुर्ता, यूजर्स बोले- कॉपी कैट
x

बिग बॉस 14 के फर्स्ट रनर उप रहे सिंगर राहुल वैद्य लगातार खबरों में बने हुए हैं. राहुल इन दिनों अपना सारा टाइम फैमिली और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं. हाल ही में राहुल ने अपने एक दोस्त की शादी भी अटेंड की जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस इवेंट में राहुल अनारकली कुर्ता स्टाइल में स्पॉट हुए, जिसके बाद से उनके लुक पर फैंस का अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहा है. कुछ यूजर्स का कहना है कि राहुल ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के स्टाइल को कॉपी किया है.

राहुल इस शादी में अनारकली कुर्ता स्टाइल में स्पॉट हुए जिसके बाद से फैंस उन्हें रणवीर सिंह का कॉपी कैट बता रहे हैं.


इस शादी में राहुल के साथ उनकी लेडी लव एक्ट्रेस दिशा परमार भी नजर आईं. दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
क्रीम कलर के अनारकली कुर्ते और चूड़ीदार में राहुल काफी स्मार्ट लग रहे थे लेकिन उनका ये लुक काफी हद तक रणवीर सिंह के बाजीराव स्टाइल से मैच कर रहा था.
राहुल के फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं रणवीर सिंह के फैंस ने सिंगर के लुक को कॉपी कैट का नाम दे दिया है.
बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा को बिग बॉस के घर में शादी के लिए प्रपोज़ किया था.
राहुल के अलावा बिग बॉस 14 के घर में रुबीना दिलाइक-अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भासीन-अली गोनी की जोड़ी भी नजर आई थीं. शो खत्म होते ही इन दोनों जोड़ी के म्युजिक वीडियो लांच हो चुके हैं.


Next Story