
x
Entertainment मनोरंजन: सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। ये एक्सीडेंट अमरोहा में सुबह लगभग 3:40 बजे हुआ। जब पवनदीप जिस कार में सवार थे। वो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
सिंगर का हुआ बुरी तरह से हुआ एक्सीडेंट
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पवनदीप स्ट्रेचर पर लेटे नज़र आ रहे हैं। डॉक्टर उनकी मेडिकल जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। हालांकि अभी तक मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है।लेकिन फैंस इस घटना से काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।
टैलेंट का दूसरा नाम हैं पवनदीप
उत्तराखंड के चंपावत जिले से ताल्लुक रखने वाले पवनदीप का म्यूजिक सफर साल 2015 में ‘द वॉयस इंडिया’ की जीत से शुरू हुआ था। लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें ‘इंडियन आइडल 12’ से मिली। जहां उन्होंने ना सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि 25 लाख रुपए की प्राइज मनी और एक नई कार भी अपने नाम की। शो में उनकी अरुणिता कांजीलाल के साथ जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
पवनदीप सिर्फ बेहतरीन सिंगर ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स के साथ भी माहिर हैं। वो गिटार, तबला, पियानो, ढोलक जैसे कई वाद्य यंत्रों पर निपुणता से परफॉर्म कर चुके हैं। उन्होंने अपने इंडिपेंडेंट एल्बम्स के ज़रिए भी दर्शकों का दिल जीता है और बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।
TagsSinger पवनदीप राजनभीषण दुर्घटना शिकारजांच जारीSinger Pawandeep Rajanvictim of a horrific accidentinvestigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





