भजन सम्राट ने दुनिया को कहा अलविदा: 'चलो बुलावा आया है' गाने वाले सिंगर नरेंद्र चंचल का निधन, घर में ली अंतिम सांस

माता की भेंट गाने वाले जाने माने गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मातारानी के भजन गाते हुए बिताया था. उनके भजन घर घर मशहूर हुए. उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो' गाना गाया. ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. नरेंद्र को पहचान मिली फिल्म 'आशा', में गाए माता के भजन 'चलो बुलावा आया है' से जिसने रातों रात उन्हें मशहूर बना दिया.
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family 🙏🙏
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 22, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





