मनोरंजन

सिंगर कनिका कपूर का इंटरव्यू में खुलासा, कहा- ऐसे मैसेज भेजे गए जिन्हें...पढ़े बड़ी बातें

jantaserishta.com
25 Dec 2020 1:58 PM IST
सिंगर कनिका कपूर का इंटरव्यू में खुलासा, कहा- ऐसे मैसेज भेजे गए जिन्हें...पढ़े बड़ी बातें
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पहली बड़ी सेलिब्रिटी थीं जिन्हें कोरोना वायरस ने अपना शिकार बनाया था. मार्च के महीने में कोरोना पॉजिटिव हुईं कनिका कपूर को काफी ट्रोल किया गया था.

उन पर लापरवाही बरतने और समय पर टेस्ट ना करवाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे. कहा तो ये भी गया था कि कनिका एयरपोर्ट चेकिंग से ही भाग गई थीं. इन सभी आरोपों की वजह से उन्हें पूरे देश का गुस्सा झेलना पड़ गया.
उस समय कनिका की हर सफाई छोटी साबित हो रही थी और लोगों का हमला और तेज होता जा रहा था. अब उस मुश्किल दौर के बारे में कनिका कपूर ने विस्तार से बताया है.
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कनिका कपूर ने बताया है कि उस मुश्किल समय में उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. वे कहती हैं- मै उस समय काफी परेशान थीं, हमे जान से मारने की धमकी मिल रही थी. मेरे बच्चों को कहा जा रहा था कि वे खुद को मार लें.
अपना दर्द बयां करते हुए कनिका आगे कहती हैं- कई ऐसे मैसेज भेजे गए थे जिन्हें किसी भी लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता. लोग कहने लगे कि मेरा करियर खत्म हो गया. किसी को ये अहसास नहीं हुआ कि मैं एक सिंगल मदर हूं, अपने बच्चों से दूर रहकर मैंने करियर बनाया है. आप कह रहे हैं कि मेरा करियर खत्म हो गया.
इंटरव्यू में कनिका ने उस विवाद के बारे में भी बताया जिसकी वजह से उन्हें इतना ट्रोल होना पड़ा. वे कहती हैं- 9 मार्च को मैं इंडिया आई थी. तब तो यहां पर क्वारंटीन का कोई ऐसा कानून भी नहीं था. 10 को तो सभी होली खेल रहे थे और मैं अपने पेरेंट्स के पास लखनऊ चली गई.
वे आगे कहती हैं- इसके बाद 16 और 17 मार्च को मुझे बुखार लगने लगा. मैंने अपना चेक अप करवाया और 20 को मैं कोविड पॉजिटिव निकलीं. लोगों को ये समझना चाहिए कि मुझे ये नहीं पता था कि मुझे कोरोना हो गया है.
कनिका के मुताबिक अगर उन्हें उस बारे में थोड़ा भी अंदाजा होता तो वे कभी भी अपने पेरेंट्स के घर नहीं जातीं. उनकी माने तो वे कभी भी अपनी दादी की जिंदगी को खतरे में नहीं डालतीं.
खैर अब कनिका ने कोरोना से जंग भी जीत ली है और वे फिर अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. उनका एक नया गाना भी हाल ही में रिलीज हुआ है. सिंगर मानती हैं कि इस साल और उस घटना ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story