मनोरंजन

लाइव शो के दौरान सिंगर घायल हमलावर ने बोतल फेंककर किया हमला

nidhi
16 Aug 2026 9:59 AM IST
लाइव शो के दौरान सिंगर घायल हमलावर ने बोतल फेंककर किया हमला
x
पेरू कॉन्सर्ट में दर्दनाक घटना सिंगर पर कांच की बोतल से वार

लिमा: पेरू में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लोक गायिका सोराया निएटो पर कथित तौर पर कांच की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में सिंगर के चेहरे पर कई चोटें आईं और उन्हें इलाज कराना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना पेरू के चुम्बेस इलाके में एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान हुई। सोराया निएटो मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी दर्शकों की भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कांच की बोतल उनकी ओर फेंक दी, जो सीधे उनके चेहरे पर जा लगी।
हमले के बाद सिंगर के चेहरे पर कट लग गए, आंख के पास चोट आई और सूजन हो गई। बताया गया कि उनके होंठ के नीचे गहरा घाव भी हुआ, जिसके लिए टांके लगाने पड़े। हालांकि, उनकी आंखों को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा।
सोराया निएटो ने घटना के बाद बताया कि हमले के तुरंत बाद उनके चेहरे से खून बहने लगा था और आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि कथित हमलावर कार्यक्रम में प्रस्तुति के समय को लेकर नाराज था और इसी वजह से उसने बोतल फेंकी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोराया निएटो ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जल्द ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगी। फिलहाल वह चोटों से उबर रही हैं और स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
Next Story