मनोरंजन

सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर हो रहा है ट्रेंड

Gulabi
14 July 2021 6:08 PM IST
सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर हो रहा है ट्रेंड
x
सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने

Guru Randhawa New Latest Song Nain Bengali: सुपरहिट पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के कई ऐसे गाने हैं, जो काफी हिट हुए हैं। इस बार भी गुरु ने अपने नए गाने नैन बंगाली ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने के लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक गुरु रंधावा ने काम किया है। गुरु का ये गाना रिलीज होते के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शकों के बीच ये पंजाबी गाना काफी पसंद किया जा रहा है। गुरु रंधावा ने गाने पर कहा, 'नैन बंगाली एक पार्टी सॉन्ग है। इसमें मेरा एक नया अवतार देखने को मिलेगा। हमने काफी बड़े स्तर पर दुबई में इसकी शूटिंग की है। मैं इस गाने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।' गाने को कुछ ही घंटों में एक करोड़ 52 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।



Next Story