मनोरंजन

सिमरन ने सुपरस्टार रजनीकांत से की मुलाकात, बोलीं 'यह पल अनमोल'

jantaserishta.com
23 Aug 2025 1:21 PM IST
सिमरन ने सुपरस्टार रजनीकांत से की मुलाकात, बोलीं यह पल अनमोल
x
चेन्नई: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन ने शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत से उनके निवास में मुलाकात की और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजनीकांत के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुछ मुलाकातें वाकई समय से परे होती हैं। सुपरस्टार के साथ यह खूबसूरत पल बिताने के लिए मैं आभारी हूं। ‘कुली’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ की सफलता ने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया।”
बता दें कि सिमरन ने इससे पहले रजनीकांत को उनके 50 साल के शानदार सिनेमाई सफर के लिए बधाई दी थी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "सिल्वर स्क्रीन से लेकर करोड़ों दिलों तक, आपका जादू हर साल और भी गहरा होता जा रहा है। स्टाइल, स्टारडम और सादगी को नए मायने देने वाले रजनी सर, आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी। सिनेमा में 50 शानदार वर्षों के लिए बधाई!"
दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत ने सिमरन की हालिया फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' की जमकर तारीफ की थी। यह फिल्म इस साल तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म के निर्माता, मिलियन डॉलर स्टूडियोज, ने बताया था कि रजनीकांत ने इस फिल्म को फोन पर देखकर 'सुपर' कहा था।
फिल्म की रिलीज के समय स्टूडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "सुपर… सुपरर… सुपरर्र एक्स्ट्राऑर्डिनरी।" यह प्रतिक्रिया रजनीकांत सर की थी, जो उन्होंने फिल्म देखने के बाद फोन पर दी। यह उनके जोश और सादगी का परिचायक है।
फिल्म 'टूरिस्ट फैमिली' 1 मई को रिलीज हुई थी। इसमें सिमरन और ससिकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि योगी बाबू, मिथुन जयशंकर, एम.एस. भास्कर, रमेश थिलक, भागवती पेरुमल, इलंगो कुमारवेल और श्रीजा रवि जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर अरविंद विश्वनाथन थे, संगीत शान रहमान ने दिया, और संपादन भरत विक्रमन ने किया। कला निर्देशन राजकमल ने संभाला। मिलियन डॉलर स्टूडियोज और एमआरपी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माता नसारेथ बसलियन, महेश राज बसलियन और युवराज गणेशन हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story