
मुंबई | सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फैंस ने पहले ही दिन से फिल्म को ब्लॉकबस्टर का तमगा दे दिया है। सिनेमाघरों में माहौल फेस्टिव सीजन जैसा दिखा, जहां सीटी, तालियों और शोरगुल के बीच दर्शकों ने सलमान का जबरदस्त स्वागत किया।
थिएटर में सलमान की ग्रैंड एंट्री पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
सलमान खान की फिल्मों का क्रेज उनके फैंस के बीच अलग ही लेवल का रहता है और ‘सिकंदर’ भी इस मामले में कोई अपवाद नहीं रही। जैसे ही फिल्म में सलमान की पहली झलक स्क्रीन पर आई, थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। फैंस कुर्सियों से खड़े होकर स्क्रीन पर पैसे उड़ाने लगे, कई जगहों पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फिल्म देखने की शुरुआत की।
डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर बज रही तालियां
फिल्म में सलमान का मास एंटरटेनर अवतार फिर से देखने को मिला, जिसे फैंस ने हाथोंहाथ लिया। खासतौर पर उनके पंचलाइन डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर फैंस लगातार तालियां बजा रहे थे। ट्विटर (X) पर कई फैंस ने लिखा कि,
"सलमान भाई का ये अवतार देखना हर फैन के लिए सपना पूरा होने जैसा है।"
वहीं, फिल्म के दमदार स्टंट्स और फाइट सीक्वेंस ने भी दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया।
सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ की धूम
फिल्म रिलीज के साथ ही #SikandarStorm, #SalmanKhan और #SikandarFirstDayFirstShow जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सलमान के कई फैंस ने थिएटर के अंदर के वीडियो पोस्ट किए, जिनमें लोग स्क्रीन के सामने डांस करते नजर आए।
एक फैन ने लिखा –
"भाईजान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉक्स ऑफिस के असली किंग हैं!"
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को पहले दिन बड़ी ओपनिंग मिल सकती है। सलमान की पिछली हिट फिल्मों को देखते हुए ‘सिकंदर’ 100 करोड़ क्लब में जल्दी एंट्री मार सकती है।





