मनोरंजन
एक साथ नजर आ सकते हैं सिडनाज सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैन्स के लिए गुड न्यूज
Shubhra Nandy
4 Jun 2021 10:36 PM IST

x
बिग बॉस 13 के बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों के दिल में बसती है
बिग बॉस 13 के बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों के दिल में बसती है। चाहें बात ऑनस्क्रीन की हो या फिर ऑफस्क्रीन की, फैन्स इन दोनों सितारों को एक साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में फैन्स को एक गुड न्यूज मिल सकती है।
एक साथ नजर आ सकते हैं सिडनाज
फैन्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को सिडनाज कहते हैं। वहीं सिडनाज के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज ये है कि दोनों जल्दी एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के अभि और प्रज्ञा बनने वाले हैं।
शदमन खान की है इच्छा
बता दें कि सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के कास्टिंग डायरेक्टर शदमन खान 'कहां हम कहां तुम', 'हॉफ मैरिज', 'लाल इश्क' और 'ये हैं चाहतें' जैसे कई शोज की कास्टिंग कर चुके हैं। ऐसे में अब टेलीचक्कर के साथ बातचीत में शदमन ने कहा, 'अगर सीरियल कुमकुम भाग्य का रीबूट शो बनता है तो मैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को कास्ट करना चाहूंगा। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पर्सनैलिटी अभि और प्रज्ञा के किरदार से काफी मिलती जुलती हैं।'
सही कास्टिंग है मुश्किल
इंटरव्यू में शदमन ने इस बात का भी जिक्र किया है कि किसी भी शो के लिए कास्टिंग काफी मुश्किल काम होता है। अगर शो के सितारे किरदारों के हिसाब से सटीक नहीं हैं तो फिर सब कुछ अधूरा रह जाता है। वहीं शदमन ने आगे कहा कि वेब सीरीज के लिए कास्टिंग करना टीवी और फिल्म से ज्यादा कठिन होता है। गौरतलब है कि सिडनाज के फैन्स हमेशा उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं।
Next Story





