मनोरंजन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने खुशखबरी सुनाते पहली झलक भी फैंस को दिखाई

jantaserishta.com
17 March 2024 9:55 AM IST
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने खुशखबरी सुनाते पहली झलक भी फैंस को दिखाई
x
नई दिल्ली: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारी गूंजी हैं। सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां एक बार फिर मां बनीं है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने एक बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू के पिता बलकौर ने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’ इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं और साथ में सिद्धू की तस्वीर भी है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला थे इकलौती संतान
इससे पहले फेसबुक पर अपनी पत्नी चरण कौर के आईवीएफ उपचार के जरिए 58 साल की उम्र में फिर से प्रेग्नेंट होने के बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की थी। 2022 में पंजाब में मारे गए सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे।
आपको याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला लोकप्रिय पंजाबी सिंगर हैं। उनका निधन 2022 में हुआ था। 29 मई, 2022 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो पिता के इकलौते संतान थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story