मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, एक्टर दिलजीत दोसांझ का आया ये बयान

jantaserishta.com
4 Dec 2022 5:49 PM IST
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस, एक्टर दिलजीत दोसांझ का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की खबर ने देशभर को हिलाकर रख दिया था. रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले मे कर दी गई थी. इस मामले पर अब पंजाबी और बॉलीवुड सिनेमा में काम करने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बात की है. अपने नए इंटरव्यू में दिलजीत ने मूसेवाला के पेरेंट्स को लेकर भी चिंता जताई.
फिल्म कम्पैनियन के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ चिंता जताते हुए कहा कि सिद्धू के माता-पिता बेटे के जाने के बाद काफी परेशान होंगे. उन्होंने अतीत में होने वाली आर्टिस्ट्स की हत्याओं पर भी बात की. इस दौरान दोसांझ ने सरकार की 'नालायकी' को जिम्मेदार ठहराया.
सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ कहते हैं, 'वो सभी बहुत मेहनत करते थे. मुझे नहीं लगता कोई आर्टिस्ट किसी का बुरा कर सकता है. मैं अपने खुद के एक्सपीरिएंस की बात कर रहा हूं. मुझे ये मानने में नहीं आती बात. उसके और दूसरे के बीच कुछ हो ही नहीं सकता. तो फिर क्यों कोई किसी की जान लेगा? ये बहुत ही दुखद बात है.'
आगे दोसांझ कहते हैं, 'इस बारे में बात करना भी बहुत ही मुश्किल है. इस बारे में सोचिए, आपके पास सिर्फ एक ही बच्चा है और वो मर जाता है. उसके माता और पिता इस चीज के साथ कैसे रह रहे होंगे. आप सोच भी नहीं सकते कि वो किन चीजों से गुजर रहे हैं. इसे बस वही जानते हैं.'
दिलजीत दोसांझ ने इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया. उन्होंने कहा, '100% ये सरकार की नालायकी है. ये पॉलिटिक्स है और पॉलिटिक्स बहुत गंदी है. भगवान से हम प्रार्थना कर सकते हैं कि उनको इंसाफ मिले और ऐसी ट्रैजडी ना हो. हम इस दुनिया को एक दूसरे को मारने के लिए नहीं हैं, लेकिन ये शुरुआत से हो रहा है. पहले भी आर्टिस्ट की हत्या की गई है.'
अपने बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ बताते हैं, 'मुझे याद है जब मैंने काम शुरू किया था तो दिक्कतें हुआ करती थीं. लोग सोचते थे कि ये इंसान इतना सफल क्यों हो रहा है. लेकिन किसी की जान ले लेना... मुझे नहीं पता. मेरे हिसाब से ये 100% सरकार की गलती है और ये पॉलिटिक्स है.'
सिद्धू मूसेवाला के निधन से पहले पंजाब सरकार ने उनकी सिक्युरिटी वापस ले ली थी. उनकी हत्या की जिम्मेदरी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी. दिलजीत डोसांझ की बात करें तो उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जोगी' में देखा गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story