मनोरंजन
Sidharth Malhotra की Yodha को मिली नई रिलीज डेट, अब फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार
Rounak Dey
26 April 2023 3:14 AM GMT

x
ये फिल्म अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
द्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। अब फैंस का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है, क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट में बदलाव आ गया है। पहले ये फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। सागर आमरे और पुष्कर ओझा के डायरेक्श में बनने वाली फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशी खन्ना भी लीड रोल में हैं। बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब फिल्म 'योद्धा' का रिलीज डेट बदली गई है। इससे पहले भी रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है।
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rounak Dey
Next Story