मनोरंजन
सिद्धार्थ मल्होत्रा का पेट डॉग दुनिया में नहीं रहा, भावुक होते हुए एक्टर बोले- ''वह मेरे दिल में एक खालीपन छोड़ गया''
Rounak Dey
23 Feb 2022 9:05 AM IST

x
इसके अलावा एक्टर थैंक गॉड और मिशन मंजू में भी नजर आएंगे।
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय काफी दुख में हैं। एक्टर ने अपने एक साथी को खो दिया है। सिद्धार्थ के डॉग ऑस्कर ने इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। एक्टर ने ऑस्कर के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी और इसके साथ भावुक नोट लिखा है।
तस्वीरों और वीडियोज में सिद्धार्थ ऑस्कर के साथ पोज देते हुए और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा- 'यह पोस्ट में भारी दिल और नम आंखों से लिख रहा हूं। मेरा ऑस्कर अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह इसे अलविदा कह गया है। वह मेरे दिल में एक खालीपन छोड़ गया है। ऑस्कर पिछले 11 साल से मुंबई में मेरा परिवार था। मैं अपने आसपास उनकी एनर्जी महसूस करता हूं। उसने मुझे केयर करना सिखाया। उसने मुझे सिखाया कि इमोशनल एनर्जी ही एक चीज होती है जो इस दुनिया में मायने रखती है। ऑस्कर ही एक था जो मेरे अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ रहा। मुझे हर रोज प्यार दिया, फिर चाहे मेरा दिन अच्छा रहे या मेरी हेल्थ खराब रहे। हमारी जिंदगी, इनकी जिंदगी से ज्यादा लंबी होती है, यह जानने के बावजूद मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। उसकी मासूम सी आंखें और एनर्जी कभी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि उसने मुझे इस दुनिया में चुना था। मुझे इतना प्यार करना सिखाया। ऑस्कर, मैं तुमसे बहुत प्यार हूं और करता रहूंगा।" फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को लाइक कर रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं।
वहींं सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी ऑस्कर की तस्वीरें शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।
बता दें हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा 'दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था। काम की बात करें तो सिद्धार्थ बहुत जल्द फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर थैंक गॉड और मिशन मंजू में भी नजर आएंगे।
Next Story





