मनोरंजन
ग्लैमरस अंदाज में दिखाने पर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त आरती सिंह हुई ट्रोल, लोग बोले- 'सिड की मतलबी दोस्त...'
Rounak Dey
16 Sep 2021 11:43 AM GMT
![ग्लैमरस अंदाज में दिखाने पर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त आरती सिंह हुई ट्रोल, लोग बोले- सिड की मतलबी दोस्त... ग्लैमरस अंदाज में दिखाने पर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त आरती सिंह हुई ट्रोल, लोग बोले- सिड की मतलबी दोस्त...](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/16/1300700-23.gif)
x
इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने आरती सिंह को मतलबी भी कहा है।
इस महीने की शुरुआत में टीवी जगत से बेहद बुरी खबर सामने आई थी। टीवी इंडस्ट्री ने अपने दिग्गज और मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खो दिया। उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फैंस सहित सिद्धार्थ शुक्ला के करीबियों ने दुख जताया। वहीं उनके बहुत से दोस्त अब भी शोक जता रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त आरती सिंह ट्रोल हो गई हैं।
आरती सिंह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला की काफी पुरानी दोस्तों में से एक हैं। आरती सिंह और दिवंगत अभिनेता को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी साथ देखा गया था। शो के अंदर इन दोनों की दोस्ती की भी काफी चर्चा थी। आरती सिंह सिद्धार्थ शुक्ला को अपना सबसे खास और करीबी दोस्त बताती थीं, लेकिन उनके निधन के 13 दिन बाद आरती सिंह अब ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल आरती सिंह बुधवार को मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने अपना साड़ी में ग्लैमरस अंदाज दिखाया। आरती सिंह के एक वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह येल्लो साड़ी में नजर आईं। आरती सिंह ने ब्लू कलर की चूंडियां और कान में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हुए थीं। वीडियो में आरती सिंह काफी खुश और खूबसूरत दिख रही थीं।
उन्होंने पैपराजी को हंसते हुए अपनी कई तस्वीरें भी दीं, लेकिन अब कोई सोशल मीडिया यूजर्स आरती सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के कुछ दिनों बाद आरती सिंह को इस अंदाज में खुश देखते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया है। इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने आरती सिंह को मतलबी भी कहा है।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story