मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला इंस्टाग्राम पर ये लोगों को करते थे फॉलो, शहनाज गिल के अलावा और भी कई...

Subhi
26 Aug 2022 6:30 AM GMT
सिद्धार्थ शुक्ला इंस्टाग्राम पर ये लोगों को करते थे फॉलो, शहनाज गिल के अलावा और भी कई...
x
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। कुछ ही दिनों में सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी आने वाली है। सिद्धार्थ शुक्ला की इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक लाखों - करोड़ों फैंस हैं।

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। कुछ ही दिनों में सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी आने वाली है। सिद्धार्थ शुक्ला की इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक लाखों - करोड़ों फैंस हैं। उनकी याद में फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कई फैंस को इमोशनल होते हुए भी देखा जा रहा है। सिद्धार्थ की तगड़ी फैन फॉलोइंग है पर क्या आपको पता है सिद्धार्थ इंस्टग्राम पर सिर्फ इन 6 लोगों को ही फॉलो करते थे। बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में देखें लिस्ट।

शहनाज गिल

सिद्धार्थ और शहनाज बिग बॉस सीजन 13 में एक साथ नजर आए थे। शहनाज सिद्धार्थ की सबसे करीबी दोस्तों में से एक थीं। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। सिद्धार्थ शहनाज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। Also Read - शॉकिंग !! 'दिल से दिल तक' को सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा टा-टा, बाय-बाय; जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला?

एकता कपूर

टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिद्धार्थ शुक्ला एकता कपूर की 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' वेब सीरीज में नजर आए थे। एकता कपूर और सिद्धार्थ दोनों ही अच्छे दोस्त थे।

मनीष मल्होत्रा

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सिद्धार्थ के काफी अच्छे दोस्त थे। कई बार मनीष को सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए देखा गया है। मनीष मल्होत्रा सिद्धार्थ के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक थे। Also Read - बिग बॉस 13 फेम Shefali Bagga ने सिद्धार्थ शुक्ला को छोड़ इस हैंडसम हंक को बताया अपना दोस्त

केन फर्न्स

डिजाइनर केन फर्न्स सिद्धार्थ के करीबी दोस्त कहलाते थे। केन ही सिद्धार्थ के लुक्स और स्टाइल डिजाइन करते थे। केन और सिद्धार्थ को कई बार एक साथ देखा गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की फॉलोइंग लिस्ट में केन का नाम भी शामिल है।

कलर्स टीवी

कलर्स टीवी एक हिंदी चैनल है। सिद्धार्थ का कलर टीवी के साथ बहुत पुराना नाता है। सिद्धार्थ के करियर की उड़ान कलर्स के ही सीरियल बालिका वधु से हुई थी। सिद्धार्थ कलर्स टीवी के सीरियल दिल से दिल तक में नजर आ चुके हैं। Also Read - Broken But Beautiful के तीसरे सीजन में दिख सकती है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी, Sidnaaz के फैंस को मिलेगा तोहफा

एंडेमोल शाइन इंडिया

एंडेमोल एक मीडिया कंपनी है। सिद्धार्थ एंडेमोल के प्रसिद्ध शो बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। वो उस शो के विनर भी थे। सिद्धार्थ एंडेमोल शाइन इंडिया के शो झलक दिखलाजा सीजन 6 और खतरों के खिलाडी में नजर आ चुके हैं।


Next Story