मनोरंजन

Siddharth Malhotra: योद्धा के बाद एक्शन फिल्म में काम करेंगे Siddharth Malhotra, बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे निर्देशन

Bharti Sahu 2
9 Jun 2024 11:28 AM IST
Siddharth Malhotra: योद्धा के बाद एक्शन फिल्म में काम करेंगे Siddharth Malhotra, बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे निर्देशन
x
Siddharth Malhotra: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा Siddharth Malhotraयोद्धा के बाद एक बार फिर एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा Siddharth Malhotra हाल ही में थ्रिलर फिल्म योद्धा में नजर आए थे। इस मूवी में उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं इन्हे लेकर एक खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ जल्द ही एक और एक्शन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने एक्शन फिल्म के लिए निर्माता मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है।
वहीं इस फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे। फ़िलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है। वहीं, मुराद खेतानी सिने 1 स्टूडियो के साथ अपने मूवी टनल प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण करने वाले हैं। यह एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म होने वाली है। फिल्म का काम इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके बाद सितंबर के आसपास उत्तराखंड में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
Next Story