मनोरंजन

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Feb 2023 5:40 PM IST
शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, देखें वीडियो
x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर करण जौहर के सभी 'स्टूडेंट्स' को उनका हमसफर मिल गया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में सबसे पहले वरुण धवन ने शादी की, उसके बाद आलिया भट्ट की रणबीर कपूर से शादी हुई और अब करण के तीसरे स्टूडेंट सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कियारा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और कियारा की बेहद खूबसूरत पिक्चर शेयर की। इस पिक्चर में सिड एक्ट्रेस के गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं दोनों से सालों पहले मिला था। शांत, मजबूत और काफी ज्यादा सेंसिटिव। उसके कई साल बाद मैं इस लड़की से मिला..शांत, मजबूत और सेंसिटिव..।
फिर वे दोनों एक दूसरे से मिले और तब मुझे इस बात का अहसास हुआ ये दो मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग मिलकर एक बेहतरीन बॉन्ड बना सकते हैं। इसके बाद दोनों की मैजिकल लव स्टोरी शुरु हुई। इन दोनों को एक साथ इस तरह से देखना किसी परियों की कहानी से कम नहीं है।
फिल्म निर्माता ने कहा कि सगाई से लेकर मंडप तक इन दोनों के प्यार को हम सबने महसूस किया। लव यू सिड, लव यू कियारा, ऐसे ही हमेशा प्यार से एक दूसरे के साथ रहो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story