मनोरंजन

अपनी दुनिया में खोए हुए दिखे सिद्धार्थ-कियारा, देखें पार्टी का वीडियो

Neha Dani
18 Jun 2022 5:17 AM GMT
अपनी दुनिया में खोए हुए दिखे सिद्धार्थ-कियारा, देखें पार्टी का वीडियो
x
'भूल भुलैया 2' के बाद अब 'जुग जुग जियो' में जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। ये फिल्म 24 जून को थियेटर्स में रिलीज हो रही है।

बॉलिवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त बी टाउन के सबसे ज्यादा चर्चित कपल हैं। दोनों की साथ में एक झलक पाने के लिए फैन्स बेकरार रहते हैं। हालांकि बीच में इनके ब्रेकअप की खबरों से सभी मायूस जरूर हो गए थे लेकिन जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को दोबारा कियारा के साथ स्पॉट किया गया तो करोड़ों चाहने वालों के चेहरे पर स्माइल आ गई। अब ये दोनों ग्लैमर वर्ल्ड की पार्टीज में साथ नजर आ ही जाते हैं। बीती रात भी इन्हें एक अवॉर्ड शो में देखा गया। जहां स्टेज पर अर्जुन कपूर अपनी आफ्टर अवॉर्ड स्पीच दे रहे थे। वहां, ये दोनों गुटर-गू में लगे हुए थे। ऐक्टर क्या कह रहे हैं, क्या नहीं, इस पर दोनों का जरा-सा भी ध्यान नहीं था। वह अपनी दुनिया में ही मस्त थे।


कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कभी अपने साथ होने और डेट होने की खबरों पर मुहर नहीं लगाई। लेकिन कभी इससे इनकार भी नहीं किया। कुछ महीने पहले जब सभी माल्दीव की सैर-सपाटा कर रहे थे। तब ये कपल भी छुट्टियां मनाने के लिए उसी जगह पर गया हुआ था। वहां से इनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब इन्हें मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



अपनी दुनिया में खोए हुए दिखे सिद्धार्थ-कियारा
इस वीडियो में तीन लोग साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। एक तो अर्जुन कपूर जो हाथ में अवॉर्ड पकड़े ऑडियंस से दो शब्द कह रहे थे। वहीं चंद कदमों की दूरी पर कियारा और सिद्धार्थ कुर्सी सटाए बैठे थे और नॉस्टॉप बातें कर रहे थे। वीडियो में इस कपल को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे इन्हें पता ही न हो कि आस-पास कुछ हो रहा है। कोई कुछ बोल रहा है। फैनपेज से शेयर इस क्लिप पर लोगों ने भी कॉमेंट किया है।


सिड-कियारा के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
एक ने लिखा, 'सिडकियारा अपनी ही दुनिया में व्यस्त हैं।' दूसरे ने लिखा, 'ये दोनों अपनी ही दुनिया में खोए हैं जबकि अर्जुन अपनी विनिंग स्पीच जे रहे हैं।' एक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'पहली बार मुझे ये देखने के बाद खुशी हो रही है कि कुछ लोग हैं जो अपनी दुनिया में बिजी हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'सिड प्यार से समझा रहे हैं और मैम बहस कर रही हैं ऐसा लग रहा है कि आप टाइम पर क्यों नहीं आए।'

इन फिल्मों में नजर आएंगे सिद्धार्थ-कियारा
इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों अगस्त, 2021 में रिलीज हुई शेरशाह में नजर आए थे। इसी से इनका प्यार परवान चढ़ा था। फिल्म को दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई हुई थी। हालांकि इसके बाद से ये जोड़ी स्क्रीन पर नजर नहीं आई। लेकिन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर दोनों काम करते हुए दिखाई दिए। जहां सिद्धार्थ 'मिशन मजनू' में नजर आएंगे। वहीं, कियारा 'भूल भुलैया 2' के बाद अब 'जुग जुग जियो' में जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। ये फिल्म 24 जून को थियेटर्स में रिलीज हो रही है।


Next Story