मनोरंजन

सिद्धार्थ ने कियारा संग शादी के बाद मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर दिखे MR & MRS मल्होत्रा

Neha Dani
8 March 2023 6:12 AM GMT
सिद्धार्थ ने कियारा संग शादी के बाद मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर दिखे MR & MRS मल्होत्रा
x
फैंस कपल की इन तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आज देश में रंगों का त्योहार यानी होली खूब धूमधाम से मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक दूसरे को पर्व की शुभकामानाएं दे रहे हैं। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद अपनी पहली होली पर एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और रंगों में सराबोर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी कियारा आडवाणी संग एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- मिसेज के साथ पहली होली..हैप्पी होली। शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिड और कियारा रंग-बिरंगे रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर चश्मा लगाया हुआ है और चेहरे पर मुस्कान लिए खूबसूरत पोज दे रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Next Story