
x
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने में' में नजर आएंगे। अभिनेता ने बुधवार को पोस्ट के जरिए गाना 'आस्मा' के रिलीज की जानकारी दी। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का छोटा सा क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "हर अधूरी-सी मगर खूबसूरत कहानी का एक गीत होता है, जो उसे खास बनाता है। हमारी कहानी का गाना 'आस्मा' कल रिलीज हो रहा है!"
फिल्म में सिद्धांत और मृणाल पहली बार साथ में नजर आएंगे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं। यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को एक अलग तरह का प्यार का एहसास देने वाली है, जहां इश्क में परफेक्शन नहीं, बल्कि ईमानदारी और एहसास महत्वपूर्ण है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी कि नहीं।
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं। फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।
इसी के साथ ही अभिनेता फिल्म 'वी.शांताराम' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे तमन्ना के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने दोनों का पहला लुक रिवील कर दिया है। 'वी. शांताराम' उन निर्देशकों में से एक थे, जिन्होंने फिल्मों से सामाजिक मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया था।
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की हालिया रिलीज फिल्म 'धड़क-2' थी। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया था। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी थी, जिस वजह से निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया था।
Tagsसिद्धांत चतुर्वेदीमृणाल ठाकुरबॉलीवुडरोमांटिक ड्रामादो दीवाने मेंगाना ‘आस्मा’इंस्टाग्राम पोस्टऑन-स्क्रीन केमिस्ट्रीटीजर रिलीजइला अरुणजॉय सेनगुप्ताआयेशा रजासंदीपा धररवि उद्यावरसंजय लीला भंसालीफिल्म रिलीजवी.शांतारामतमन्ना भाटियाधड़क-2करण जौहरओटीटीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





