मनोरंजन

फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर रहते है इन स्टार्स के भाई-बहन, अलग फील्ड में बनाई पहचान

Tara Tandi
28 Aug 2023 8:56 AM GMT
फ़िल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर रहते है इन स्टार्स के भाई-बहन, अलग फील्ड में बनाई पहचान
x
देशभर में दो दिन बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाना है। यह त्यौहार भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते को दर्शाता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के उन भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में करियर नहीं बनाया और अपने लिए अलग रास्ता चुना। इसके बावजूद वह हमेशा अपने भाई-बहनों के पीछे खड़े नजर आते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। सिद्धार्थ ने पाक कला में कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड में शेफ की ट्रेनिंग भी ली। भाई-बहन की ये जोड़ी अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
,सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और सोहा अली खान को हर कोई जानता है, क्योंकि दोनों भाई-बहन बॉलीवुड में एक्टिव हैं, लेकिन सैफ की छोटी बहन सबा अली खान को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। सबा पेशे से फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वह भोपाल के रॉयल ट्रस्ट की बोर्ड सदस्य भी हैं।
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जहां इंडस्ट्री में हैं तो वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दोनों भाई-बहनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। रिद्धिमा अक्सर पार्टी और सेलिब्रेशन में परिवार के साथ नजर आती हैं।
दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी
खुशबू पाटनी अपनी बहन दिशा पाटनी की तरह ही फिटनेस की शौकीन हैं। खुशबू ने अपनी बहन का अनुसरण करने के बजाय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का फैसला किया। खुशबू इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहां वह जिम में वर्कआउट करते हुए अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ बहुत प्यारा रिश्ता साझा करती हैं।
दीपिका पादुकोन और अनीशा पादुकोन
दीपिका पादुकोण लंबे समय से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वहीं उनकी बहन अनीशा ने इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। अनीशा अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह खेलों में रुचि रखती हैं। उन्होंने कई गोल्फ टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। इसके अलावा अनीशा दीपिका पादुकोण के मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन - लिव लव लाफ की सीईओ भी हैं।
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ
जहां टाइगर श्रॉफ एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हैं, वहीं उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने शोबिज से दूर रहना चुना। उनकी अपनी एमएमए और फिटनेस जिम श्रृंखला है।
Next Story