मनोरंजन

विजय देवरकोंडा 15 करोड़ के आलीशान बंगले के है मालिक

Subhi
23 Jan 2022 1:43 AM GMT
विजय देवरकोंडा 15 करोड़ के आलीशान बंगले के है मालिक
x
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। यूथ के बीच उनकी अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। यूथ के बीच उनकी अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी के जरिए उन्होंने लोगों के बीच एक अलग पहचान बना ली थी। इंडस्ट्री में मिली सफलता के बाद विजय ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। अपनी मेहनत के दम पर अभिनेता ने कम ही समय में काफी दौलत जमा कर ली है

एक्टर विजय देवराकोंडा और उनका परिवार हैदराबाद के एक आलीशान बंगले में रहता है। जानकारी के मुताबिक जुबली हिल इलाके में स्थित विजय के इस घर की कीमत तकरीबन 15 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा का नाम साल 2019 में फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। विजय देवरकोंडा असल जिंदगी में काफी आलीशान जीवन जीते हैं। उनका बंगला उनकी इसी लग्जीरियस लाइफ को दर्शाता है। आइए देखते हैं अभिनेता के आलीशान घर की एक झलक

विजय के बंगले की एंट्री की बात करें तो एंट्रेंस पर दो छोटी-छोटी सीढियां हैं, जो सीधे घर के अंदर ले जाती हैं। यहां विजय के घर का लिविंग एरिया बहुत ही सुंदर है। एक्टर ने इसे ग्रे कलर से सजाया है।इसके साथ ही यहां दो मैचिंग सोफे भी हैं। विजय के घर का छत आपको हैंगआउट स्पॉट की याद दिला सकता है। इसमें बैठने की अच्छी व्यवस्था है, जहां से बाहर के परफेक्ट व्यू ले सकते हैं।



Next Story