मनोरंजन

Shweta Basu Prasad ने 1.5 लाख में बेची अपनी पंटिंग, कोविड फंड में करेंगी दान

Rounak Dey
8 May 2021 2:33 PM IST
Shweta Basu Prasad ने 1.5 लाख में बेची अपनी पंटिंग, कोविड फंड में करेंगी दान
x
यही नहीं श्वेता ने फैंस से जरूरतमंदों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

फिल्म 'मकड़ी' फेम एक्ट्रेस श्वेता बासु प्रसाद इंडस्टी का एक चर्चिता चेहरा हैं। श्वेता ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में काम किया है। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इसी बीच श्वेता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कोरोना वायरस महामारी में लोगों की मदद के लिए श्वेता बासु प्रसाद ने अपने हाथ आगे बढ़ाएं हैं। उन्होंने इसके लिए खुद की बनाई हुई पसंदीदा पेंटिंग बेच दी है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। साथ ही उनकी पेंटिंग कितने में बिकी इस बात की जानकारी भी शेयर की है।




श्वेता बासु प्रसाद ने अपनी जिस पेंटिंग की नीलामी की है वो दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली फिल्मकारों में एक सत्यजीत रे की थी। इस पेंटिंग को श्वेता ने सत्यजीत रे की 100वीं जन्म शताब्दी पर बनाई थी। श्वेता की बनाई इस पेंटिंग की बोली 50,000 रुपये से शुरू हुई थी। हालांकि आखिरी में इसकी नीलामी 1,45,000 पर जाकर रुकी। मतलब श्वेता की ये पेंटिंग 1,45,000 रुपए में बिकी है। श्वेता ने वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये सारे पैसे वह कोविड रिलीफ के लिए दान करेंगी। यही नहीं श्वेता ने फैंस से जरूरतमंदों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।


Next Story