मनोरंजन

सैटिन स्‍ल‍िट ड्रेस पहन श्रुति हासन ने करवाया HOT फोटोशूट, बॉयफ्रेंड के बनाए हुए पेंटिंग्स के बीच दिए किलर पोज

Shubhra Nandy
17 Jun 2021 11:59 AM IST
सैटिन स्‍ल‍िट ड्रेस पहन श्रुति हासन ने करवाया HOT फोटोशूट, बॉयफ्रेंड के बनाए हुए पेंटिंग्स के बीच दिए किलर पोज
x
श्रुति हासन (Shruti Haasan) साउथ इंडियन फिल्‍मों की सुपरस्‍टार हैं। बॉलिवुड में भी उनकी खूबसूरती के आगे कई ऐक्‍ट्रेसेज फेल नजर आती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | श्रुति हासन (Shruti Haasan) साउथ इंडियन फिल्‍मों की सुपरस्‍टार हैं। बॉलिवुड में भी उनकी खूबसूरती के आगे कई ऐक्‍ट्रेसेज फेल नजर आती हैं। कमल हासन और सारिका की बेटी श्रुति हासन के चर्चे बॉलिवुड में भी हैं और यहां के फैन्‍स में भी। श्रुति को लेकर दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 16.8 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। यहां श्रुति हासन की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि उन्‍होंने एक बेजोड़ फोटोशूट (Shruti Haasan Photoshoot) करवाया है। यूथ आइकन और ट्रेंडसेटर श्रुति ने इस बार कई सारी पेंटिग्स और तमाम रंगों के बीच अपनी बेदाग खूबसूरती का ऐसा जलवा बिखेरा है कि उनके आगे हर रंग फीके पड़ गए हैं। श्रुति हासन की इन तस्‍वीरों पर लाइक्‍स और कॉमेन्ट की बाढ़ आ गई है। इसमें वह खुले बालों के साथ मरून कलर की स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि फोटोज में जो भी पेंटिंग्‍स नजर आ रहे हैं, वह उनके कथ‍ित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका (Shantanu Hazarika) ने बनाए हैं।

सैटिन स्‍ल‍िट ड्रेस में श्रुति हासन का कातिलाना अंदाज
फोटो में श्रुति मरून सैटिन स्‍ल‍िट ड्रेस में नजर आ रही हैं , जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। श्रुति जिस तरीके से पोज दे रही हैं, उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

फोटो में श्रुति का न्यूड मेकअप और कलरफुल बैकग्राउंड
श्रुति की यह फोटो उनकी बाकी फोटोज से काफी अलग है। एक तरफ जहां फोटो का बैकग्राउंड कलरफुल दिखाई दे रहा हैं। वहीं उनका न्यूड मेकअप और स्ट्रेंज ड्रेस में उनका फ्लॉलेस बैक फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
बॉयफ्रेंड के बनाए हुए पेंटिंग्स के बीच श्रुति हासन ने दिए पोज
श्रुति बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स के बीच कमरे में बैठी नजर आ रही हैं। कमरे के चारों ओर श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु का बनाया हुआ आर्ट वर्क है। श्रुति फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं, 'चारदीवारी के अंदर जो हम स्वर्ग बनाते हैं। वही हमारे लिए मायने रखते हैं और असल में वही हमारी दुनिया है। रंगों में बरसते, तार से लिपटे, जानवरों के पैरों के निशान वाले प्रिंट ,यह छोटी- छोटी चीजें ही एक मकान को घर बनाती हैं। मुश्किल से मुश्किल घड़ी में खुद के लिए स्वर्ग खुद बनाएं।' अंत में श्रुति लिखती हैं, 'शांतनु हजारिका का आर्ट और मेरे गंदे जोक्‍स।'
श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु एक डूडल आर्टिस्ट हैं
श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु दिल्ली के डूडल आर्टिस्ट हैं। शांतनु के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक 2014 के 'डूडल आर्ट कंपीटिशन' में बेस्‍ट डूडल आर्टिस्‍ट का अवॉर्ड भी जीता था।साथ ही वह 'गुवाहाटी आर्ट प्रोजेक्ट' (GAP) के सह-संस्थापक भी हैं। शांतनु ने रफ़्तार और डिवाइन जैसे रैपर्स और हिप-हॉप कलाकारों के साथ भी काम किया है।
श्रुति अक्सर फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं
श्रुति हासन अक्सर अपनी फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। फैन्स के बीच श्रुति की फोटोज का काफी क्रेज है। और यही कारण है ऐक्ट्रेस की फोटो पर अक्सर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आते हैं। लेकिन कई बार श्रुति अपनी अजीबो -गरीब फोटोशूट को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं।
प्रभास के साथ 'सालार' फिल्म में नजर आएंगी श्रुति
श्रुति आखिरी बार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' में नजर आई थीं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'लाबम' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। श्रुति हासन जल्द ही फिल्म 'सालार' में बाहुबली स्टार प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।


Next Story