मनोरंजन

श्रुति और शांतनु का हुआ ब्रेकअप

Mohammed Raziq
26 April 2024 12:46 PM IST
श्रुति और शांतनु का हुआ ब्रेकअप
x
मुंबई : साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी बराबर दिलचस्पी रखते हैं। खास तौर से श्रुति की लव लाइफ जब-तब सुर्खियों में आ जाती है। श्रुति का नाम लंबे समय से शांतनु हजारिका से जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वे अक्सर रोमांटिक पोज देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हैं।
इन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। कुछ महीनों पहले कई सेलेब किड्स के दोस्त सोशल मीडिया स्टार ओरी ने शांतनु और श्रुति की शादी को लेकर खुलासा किया था। हालांकि श्रुति ने इसे फर्जी बताया था। अब इन सबके बीच श्रुति और शांतनु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया है कि दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वे कुछ महीने से अलग रहने लगे हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। श्रुति ने शांतनु संग फोटो को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।
Next Story