मनोरंजन
श्रेयस तलपड़े को नहीं भाती कमर्शियल फिल्में, बताई वजह
jantaserishta.com
26 Jun 2025 4:50 PM IST

x
मुंबई: 'इकबाल', 'ओम शांति ओम' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम करके छाए एक्टर श्रेयस तलपड़े ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी कमर्शियल या मसाला फिल्मों पर ध्यान नहीं दिया। श्रेयस ने बताया कि उन्होंने हमेशा सार्थक फिल्मों का चयन किया, जिसमें उनके रोल काफी मायने रखते हैं। उनका ध्यान शानदार कहानी और दमदार किरदार पर था, न कि कमर्शियल फिल्मों पर।
उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्में करना पसंद करते हैं, जो दिल को छू जाएं और दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ें, जैसे 'इकबाल', जिसे आज भी लोग याद करते हैं। कमर्शियल सिनेमा में अक्सर मसाला और मनोरंजन पर जोर होता है, लेकिन मेरा झुकाव उन कहानियों की ओर है, जो समाज को लेकर मैसेज देती हों।
श्रेयस तलपड़े ने एक्टिंग करियर के सफर के बारे में बताया, "पूरे करियर में मेरा ध्यान स्किल पर रहा। मुझे अपनी क्षमताओं पर हमेशा भरोसा रहा और इस आत्मविश्वास ने मुझे बेहतर करने में मदद की। मैंने कभी सफलता या असफलता को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। ये दोनों जीवन का हिस्सा हैं और स्थायी नहीं हैं। बस इन चीजों के बारे में न सोचते हुए हमें निरंतरता और बेहतर काम करने पर फोकस करना चाहिए और यही मेरा लक्ष्य है।"
उन्होंने आगे बताया, "मेरे लिए प्रक्रिया पर भरोसा और अपने काम पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण रहा। मैंने हमेशा कमर्शियल फिल्मों या मसाला फिल्मों से दूरी बनाई। मैंने अपने दिल की सुनी और वही किया जो मुझे सही लगा, चाहे वह बड़ी कमर्शियल फिल्म हो, ओटीटी या टीवी।"
श्रेयस ने कहा कि उनका विश्वास और दर्शकों का प्यार ही उन्हें आज भी लोकप्रिय बनाए हुए है। वह अपने दर्शकों के साथ ही डायरेक्टर्स, फिल्म मेकर्स, को-एक्टर्स के प्रति आभारी हैं, जिनके समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। वह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अब और भी उत्साहित हैं।
श्रेयस ने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल्स और स्टेज परफॉर्मेंस से की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'इकबाल' थी, जिसमें उन्होंने एक गूंगे-बहरे क्रिकेटर की भूमिका निभाई और खूब तारीफ बटोरी थी।
'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के दोस्त 'पप्पू मास्टर' के किरदार ने उन्हें मुख्यधारा के दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2' और 'गोलमाल अगेन' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





