मनोरंजन

Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल ने 16 साल की उम्र में शुरू किया था संगीत, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें

Tara Tandi
12 March 2022 3:39 AM GMT
Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल ने 16 साल की उम्र में शुरू किया था संगीत, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें
x
सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को छुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को छुआ है। वहीं आज श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal Birthday) का जन्म 12 मार्च 1984 को वेस्ट बंगाल में हुआ। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल हैं और माता का नाम शर्मिष्ठा घोषाल हैं। श्रेया के एक भाई भी जिनका नाम सौम्यदीप घोषाल हैं।

श्रेया ने अपनी शुरूआती पढ़ाई राजस्थान से की। इसके बाद श्रेया का परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया फिर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई मुंबई से पूरी की। श्रेया को बचपन से ही संगीत में रूचि थीं। श्रेया की मां उनकी गुरु हैं। श्रेया की माता घर में बंगाली गाने गाया करती थीं जिसे श्रेया सुनकर उसका रियाज करती थीं। श्रेया का संगीत की तरफ झुकाव देख उनके माता-पिता ने उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में दाखिला दिलवा दिया।
महज 4 साल की उम्र से ही में श्रेया ने संगीत की शिक्षा ली और 6 साल की उम्र में क्लासिकल सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना नाम कमाया। श्रेया पहली बारगे एक टीवी रिएलिटी शो में सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa) नजर आईं जिसमें उनकी आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया और आखिरी में वो इस शो की विजेता बनीं। उस समय उस शो को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी जज कर रहे थे। इसके बाद श्रेया को फिल्मों में गाने का मौका मिला।
संजय लीला भंसाली ने उनकी आवाज सुनकर उनको अपनी फिल्म देवदास में गाने का पहला ब्रेक दिया। देवदास में गाना गाने के बाद श्रेया बॉलीवुड की बड़ी सिंगर की लिस्ट में शुमार हो गई। देवदास में गाने के लिए श्रेया को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया और साथ ही संगीत की नयी प्रतिभा के लिए आर.डी बर्मन पुरुस्कार भी दिया गया। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal Songs) आज बेहतरीन सिंगर है और वो सादगी में रहती है। लोग उनकी आवाज के तो कायल है ही लेकिन लोग उनकी सादगी को भी काफी पसंद करते है।
संगीत की दुनिया में आज श्रेया घोषाल ने अपनी एक अलग पहचान बचाई है और उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई गाने गाए है जिसमें बैरी पिया, सिलसिला ये चाहत का, डोला रे डोला, पियू बोले, घूमर, बरसो रे, दीवानी मस्तानी, हसी बन गए गाने शामिल है।
Next Story