मनोरंजन

श्रद्धा कपूर के ट्रेडिशनल LOOK ने इंटनेट पर लगाई आग, साड़ी की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Triveni
28 Dec 2020 11:15 AM GMT
श्रद्धा कपूर के ट्रेडिशनल LOOK ने इंटनेट पर लगाई आग, साड़ी की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
x
पब्लिक फिगर बनने के बाद सेलेब्स खुद को बेहतर दिखाने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पब्लिक फिगर बनने के बाद सेलेब्स खुद को बेहतर दिखाने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। स्टार्स अपनी एक ड्रेस पर हजारों रुपए खर्च कर जाते हैं। साथ ही फैंस भी उनके हर एक लुक पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने लेटेस्ट अटायर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर अपने कजिन की सगाई में ट्रेडिशनल लुक को कैरी किए साड़ी पहनकर शरीक हुई थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, ये अलग बात है कि उन्होंने जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत इतनी थी कि जिसे जानकर आप दंग जरूर हो जाएंगे।

श्रद्धा कपूर अपने कजिन की शादी में येलो कलर की साड़ी पहनकर शरीक हुई थीं। श्रद्धा के लुक के साथ-साथ उनकी साड़ी भी जबरदस्त सुर्खियों में बनी रही। एक्ट्रेस जहां ट्रेडिशनल लुक को कैरी कर बेहद गॉर्जियस लगीं तो वहीं वो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को लेटेस्ट फैशन गोल भी देती देखी गईं। एक्ट्रेस ने जॉर्जेट की साड़ी पहनी थी। जिसपर आइवरी कलर का ट्विग प्रिंट था। इस साड़ी की कीमत सामने आने के बाद फैंस को जोर का झटका भी लगा। साथ ही श्रद्धा ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया।
अपने कजिन की शादी में श्रद्धा कपूर ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की डिजाइन की साड़ी पहनी थी। ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस साड़ी की कीमत 62,000 रुपये है। वहीं श्रद्धा कपूर अपने ओवरऑल अटायर में बड़ा मांगटीका लगाए और गोल्डन चूड़ियों के साथ एक बड़ा पोटली बैग कैरी किए देखी जा सकती हैं।श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को अबतक 28 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट सेक्शन में येलो हार्ट वाले इमोजी बनाकर श्रद्धा की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं।
वहीं रीना रॉय, रेखा और श्रीदेवी जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेस के नागिन बनने के बाद अब इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का भी नाम जुड़ता नजर आ रहा है। खबरें हैं कि श्रद्धा कपूर जल्द ही एक फिल्म में नागिन का रोल निभाती नजर आएंगी।


Next Story