मनोरंजन

श्रद्धा कपूर जल्द रचाएंगी शादी , BF रोहन संग लेंगी सात फेरे

Triveni
26 Jan 2021 12:06 PM IST
श्रद्धा कपूर जल्द रचाएंगी शादी , BF रोहन संग लेंगी सात फेरे
x
2021 के शुरुआती महीने में ही बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर फैंस और इंडस्ट्री को बड़ी खुशखबरी दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | 2021 के शुरुआती महीने में ही बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर फैंस और इंडस्ट्री को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर की शादी के साथ ही बॉलीवुड में शादी सीजन की भी शुरुआत हो गई है। इसी बीच वरुण धवन की को-स्टार और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अगले साल तक अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

श्रद्धा और रोहन की शादी की खबरों ने तब तूल पकड़ा जब एक्टर वरुण धवन ने खुद इसकी ओर इशारा किया। दरअसल, इंस्टग्राम पर रोहन ने वरुण और नताशा की फोटो स्टेटस पर शेयर करते हुए लिखा कि वरुण और नताशा को शादी की बहुत बधाई। वीडी तुम बहुत खुशनसीब लड़के हो। इसी स्टेटस का जवाब देते हुए वरुण ने रोहन से पूछ लिया कि क्या अब तुम भी तैयार हो। आशा है अगला नंबर तुम्हारा हो।'


हालांकि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ ने आजतक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन, खबरों की मानें तो ये दोनों 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि इस रिश्ते से श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर काफी खुश हैं। शादी के बारे में श्रद्धा ने रोहन से बात भी की है। हालांकि श्रद्धा की तरफ से अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हाल ही में एक लीडिंग टेबलाईड से बातचीत में जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि उनका अपनी बेटी की शादी के बारे में क्या ख्याल है तो इसपर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा,'हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी एक अच्छे आदमी से शादी करे, उसका परिवार अच्छा हो। अभी तो श्रद्धा अपने करियर में बिजी है, लेकिन जब भी वह अपनी शादी के प्लान के बारे में बताएंगी तो हम उसकी शादी करा देंगे। अगर उसे कोई लड़का पसंद होगा तो हम इसका ऐतराज नहीं करेंगे।'
इस साल ब्याह रचाएंगे ये स्टार्स
खबरों के मुताबिक साल 2021 में भी कई सितारों के घर शहनाइयां बजने वाली हैं। इस साल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और फरहान अख्तर-शिवानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


Next Story