मनोरंजन

व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू कोट में जलवा बिखेर रही है Shraddha Kapoor

Rani Sahu
24 Oct 2021 12:42 PM GMT
व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू कोट में जलवा बिखेर रही है Shraddha Kapoor
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी एक्टिंग और डांस के चलते लाखो दिलों पर राज करती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी एक्टिंग और डांस के चलते लाखो दिलों पर राज करती है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नज़र आती हैं। श्रद्धा को उनकी खूबसूरती और सादगी के लिए काफी पसंद किया जाता है।

फिल्मों के अलावा श्रद्धा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से रूबरू करवाती हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक देखने को दीवाने रहते हैं। हालही में उन्होंने फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटो में वह अपने सिंपल लुक में बेहद प्यारी लग रही है।
दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वह अलग-अलग पोज़ देती नज़र आ रही है। उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का कोट और शॉट्स पहन रखे है। इसी के साथ वह उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करते हुए बालों को खुला छोड़ रखा है। अब उनकी यह तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो श्रद्धा कपूर ने साल 2013 में आशिकी 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद श्रद्धा ने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। इसी के साथ वो जल्द ही फिल्म 'लव रंजन' में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल निभाती हुई दिखाई देंगी।


Next Story