मनोरंजन

ट्रेडिशनल अवतार में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Tara Tandi
22 Sep 2021 3:04 AM GMT
ट्रेडिशनल अवतार में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर आज किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर आज किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। एक बार फिर श्रद्धा कपूर ने अपने ट्रेडिशनल अवतार से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, तो आइए आपको दिखाते हैं श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें, जिन्हें देख आप उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर का देसी अंदाज फैन्स को काफी भा रहा है, जो उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हें। वेस्टर्न हो चाहे ट्रेडिशनल हर लुक में श्रद्धा कपूर कहर ढाती नजर आती है।

इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर अलग-अलग अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं, जिनमें उन्होंने हैवी जूलरी भी कैरी की है।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर तीन पत्ती, आशिकी 2, साहो, बागी 3, स्ट्रीट डांसर 3डी, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है।

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।श्रद्धा कपूर को उनकी लुक्स, ड्रेसिंग सेंस, क्यूटनेस और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है।

Next Story