मनोरंजन
शादी के सवाल पर श्रद्धा कपूर ने दे डाला ऐसा जवाब, फैंस रह गए हैरान
Manish Sahu
5 Oct 2023 4:30 PM IST

x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कुछ समय से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ काफी इंटरैक्ट कर रही हैं। श्रद्धा बहुत मजेदार पोस्ट करती हैं, कभी मीम्स शेयर करती है तो कभी प्रशंसकों के कमेंट्स का जवाब देती हैं। वही अब हाल ही में श्रद्धा ने अपनी नई फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें वह पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं और वह बहुत क्यूट लग रही हैं। इस फोटो को साझा कर श्रद्धा ने लिखा, बड़ा माथा बड़े दिमाग जितना बराबर। इसके साथ श्रद्धा ने व्हेल, ऑक्टोपस और बंदर वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
श्रद्धा के इस पोस्ट पर प्रशंसक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक ने लिखा, शादी कब करोगी? इस पर श्रद्धा ने कमेंट किया, पड़ोस वाली आंटी रियल आईडी से आओ। श्रद्धा के कमेंट पर प्रशंसक खूब हंस रहे हैं। तो वहीं एक ने कमेंट किया, मैं चलते-चलते गिर गया। तो इस पर श्रद्धा ने लिखा, चलते-चलते इंस्टा मत चलाया करो जी।
वही बात यदि श्रद्धा की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो वह लास्ट फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दी थीं जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं अब वह स्त्री 2 में दिखाई देगी। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। यह वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का दूसरा रीमेक है। पहला पार्ट सुपरहिट था तथा अब दूसरे पार्ट से प्रशंसकों को काफी उम्मीद है। फिलहाल श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपने इस पोस्ट के कारण ख़बरों में छाई हुई है।
Tagsशादी के सवाल परश्रद्धा कपूर ने दे डाला ऐसा जवाबफैंस रह गए हैरानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





