मनोरंजन

Shraddha Arya के नए अवतार ने मचाया धमाल, पिंक आउटफिक में खिल उठीं Kundali Bhagya की प्रीता

Neha Dani
3 March 2022 6:02 AM GMT
Shraddha Arya के नए अवतार ने मचाया धमाल, पिंक आउटफिक में खिल उठीं Kundali Bhagya की प्रीता
x
उन्होंने एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट किया, "सुंदर...हमेशा की तरह...।"

Shraddha Arya As Shanti Priya: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों 'कुंडली भाग्य' में खूब धमाल मचा रही हैं। प्रीता बनकर वह सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं और इस वक्त वह शो में अपने दुश्मन पृथ्वी को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। लेकिन शो के एक सीन के लिए श्रद्धा आर्या ने 'ओम शांति ओम' की शांति प्रिया का लुक अपनाया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। इससे जुड़ी फोटोज भी उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा कीं, जिसे देखकर खुद फैंस भी उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से करने लगे। तो चलिए देखते हैं 'कुंडली भाग्य' की प्रीता की ये खूबसूरत तस्वीरें-

शांति प्रिया के अवतार में खूब जचीं Shraddha आर्य


श्रद्धा आर्या ने शो में ऑनस्क्रीन ससुर महेश लूथरा के जन्मदिन के लिए शांति प्रिया का रेट्रो लुक अपनाया। इस लुक में श्रद्धा आर्या का अंदाज वाकई में बेहद खूबसूरत लगा।
पिंक आउटफिक में खिल उठीं Kundali Bhagya की प्रीता
फोटोज में श्रद्धा आर्या पिंक आउटफिट में नजर आईं। ज्वैलरी से लेकर हेयर एक्सेसरीज में भी पिंक कलर दिखाई दिया, जिसमें वह और खिलकर सामने आईं।
Shraddha Arya के नए अवतार ने लूटी महफिल
'कुंडली भाग्य' की प्रीता ने अपने इस अवतार से लोगों का खूब दिल जीता। उनकी फोटोज पर अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, साथ ही लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
Shraddha Arya को लोगों ने बताया दीपिका से ज्यादा खूबसूरत
श्रद्धा आर्या के इस लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओम शांति ओम' की दीपिका पादुकोण, लेकिन आप उससे ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "करण की प्रीता और ओम की शांति...।"
शांति प्रिया बन एक्ट्रेस ने दिये एक से एक पोज
श्रद्धा आर्या ने रेट्रो लुक अपनाकर एक से एक पोज दिए। फोटोज में एक्ट्रेस का अंदाज और उनकी अदाएं काबिल-ए-तारीफ रहीं।
ऑनस्क्रीन देवर ने भी की Shraddha Arya की तारीफ
'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस की इन फोटोज को देख ऑनस्क्रीन देवर यानी अभिषेक कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने हार्ट शेप इमोजी साझा कर फोटोज पर रिएक्शन दिये।
ऑनस्क्रीन मां ने भी लुटाया फोटोज पर खूब सारा प्यार
श्रद्धा आर्या की इन फोटोज पर उनकी ऑनस्क्रीन मम्मी यानी सुप्रिया शुक्ला ने भी खूब सारा प्यार लुटाया। उन्होंने एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट किया, "सुंदर...हमेशा की तरह...।"

Next Story