मनोरंजन
Shraddha Arya ने शेयर की होने वाले पति की पहली तस्वीर, संगीत सेरेमनी से पहले जमकर लगाए ठुमके
Rounak Dey
15 Nov 2021 6:13 AM GMT

x
फैंस जानना चाहते हैं कि श्रद्धा आर्या शादी के जोड़े में कैसी नजर आएंगी।
सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या के लिए नंवबर का महीना बहुत खास है। 16 नवंबर को श्रद्धा आर्या शादी करने वाली हैं। श्रद्धा आर्या राहुल नाम के एक एक नेवी अफसर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली में होने वाली है। इसी बीच श्रद्धा आर्या ने अपने होने वाले पति राहुल की एक तस्वीर शेयर करके सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हालांकि इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या ने अपने पति के चेहरे को जमाने से छुपा लिया है। लगता है कि शादी होने तक श्रद्धा आर्या अपने पति की पहचान फैंस से छिपाना चाहती हैं।
इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या के होने वाले पति के हाथ में उनका नाम नजर आ रहा है। तस्वीर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि श्रद्धा आर्या के होने वाले दूल्हा उनसे बहुत प्यार करते हैं।
श्रद्धा आर्या ने अपनी संगीत सेरेमनी को खास बनाने के लिए डांस प्रेक्टिस शुरू कर दी है। इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या अपनी दोस्तों के साथ ठुमके लगा रही हैं।
ऐसा दिखा होने वाली दुल्हन का अंदाज
श्रद्धा आर्या इस तस्वीर में पिंक कलर के टॉप में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या का ये लुक बहुत ही क्यूट है।
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
श्रद्धा आर्या के डांस प्रेक्टिस की एयरपोर्ट ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अब बस श्रद्धा आर्या की शादी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि श्रद्धा आर्या शादी के जोड़े में कैसी नजर आएंगी।
Next Story