मनोरंजन

अपनी बहन के साथ दिल्ली रवाना हुईं श्रद्धा आर्या, ऐसा दिखा होने वाली दुल्हन का अंदाज

Neha Dani
12 Nov 2021 5:12 AM GMT
अपनी बहन के साथ दिल्ली रवाना हुईं श्रद्धा आर्या, ऐसा दिखा होने वाली दुल्हन का अंदाज
x
फैंस अब श्रद्धा आर्या की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। 16 नवंबर को श्रद्धा आर्या शादी करने वाली हैं। श्रद्धा आर्या एक नेवी अफसर के साथ अपने होमटाउन दिल्ली में सात फेरे लेंगीं। हालांकि श्रद्धा आर्या ने अपने फैंस से शादी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। शादी से ठीक पहले श्रद्धा आर्या अपने घर पहुंच गई हैं। कुछ समय बाद ही श्रद्धा आर्या की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

श्रद्धा आर्या एयरपोर्ट पर अपनी बहन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान श्रद्धा आर्या ने अपनी बहन के साथ खूब पोज दिए। Also Read - कुंडली भाग्य: मोनिशा नहीं बल्कि प्रीता बनेगी करण लूथरा की दुल्हन, साजिश का होगा पर्दाफाश
ऐसा दिखा होने वाली दुल्हन का अंदाज


श्रद्धा आर्या मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर का सूट पहनकर पहुंचीं थीं। चिकन की कढ़ाई के इस सूट में श्रद्धा आर्या बहुत प्यारी लग रही हैं।
फैंस देने लगे हैं अभी से बधाई
फैंस ने श्रद्धा आर्या को अभी से बधाई देनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धा आर्या की शादी के बारे में बात कर रहे हैं। Also Read - कुंडली भाग्य: मोनिशा के झूठ का होगा पर्दाफाश, करण और प्रीता की शादी पर लटकेगी तलवार
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
श्रद्धा आर्या की एयरपोर्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अब श्रद्धा आर्या की शादी का इंतजार कर रहे हैं।



Next Story