मनोरंजन

आलिया भट्ट को जमकर टक्कर दे रही है श्रद्धा आर्या, 'ढोलिड़ा' सॉन्ग पर झूमकर नाचीं

Rani Sahu
4 March 2022 11:43 PM IST
आलिया भट्ट को जमकर टक्कर दे रही है श्रद्धा आर्या, ढोलिड़ा सॉन्ग पर झूमकर नाचीं
x
इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना 'ढोलिड़ा' हर तरफ धूम मचा रहा है

मुंबई। इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना 'ढोलिड़ा' हर तरफ धूम मचा रहा है। आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग परफॉर्मेंस के साथ साथ धमाकेदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ आलिया का ये गाना छाया हुआ है। ऐसे में कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या को भी ढोलिड़ा गाने पर थिरकते हुए देखा गया।

दरसल, मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान वो हर रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस को ढोलिड़ा गाने के सिग्नेर स्टेप को रीक्रिएट करती देखी जा सकती हैं। वीडियो में वो आलिया भट्ट को जमकर टक्कर देती नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है वो डांस खत्म करने के बाद वहां से चली जाती हैं।

बता दें, श्रद्धा आर्या टीवी सीरियल कुंडल भाग्य में सालों से प्रीता का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने सिज्जलिंग अवतार से फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। श्रद्धा ने पिछले साल के अंत में ही एक नेवी ऑफिसर से शादी की है और अब हैप्पिली मैरिड लाइफ जी रही हैं।


Next Story