मनोरंजन

शो लॉक अप: एकता कपूर के सामने शर्टलेस हुए ये कंटेस्टेंट, पूनम पांडे को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
17 April 2022 12:38 PM IST
शो लॉक अप: एकता कपूर के सामने शर्टलेस हुए ये कंटेस्टेंट, पूनम पांडे को लेकर कही यह बात
x

नई दिल्ली: कंगना रनौत का शो लॉक अप शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. शो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंगना की जेल में कैदियों के बीच की हाईवोल्टेज लड़ाइयां और उनके शॉकिंग सीक्रेट्स शो की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा रहे हैं. हर जजमेंट एपिसोड में कुछ ऐसा होता है, जिसकी खूब चर्चा होती है. इस बार शिवम सुर्खियों में बने हुए हैं.

लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में एकता कपूर ने भी शो में एंट्री की और कंटेस्टेंट्स को मजेदार टास्क दिए. एक फन टास्क 'Truth and Dare' के दौरान शिवम शर्मा को कपड़े उतारते हुए लड़कियों के लिए डांस करना था. शिवम ने जेल की सभी लड़कियों के सामने बेहद हॉट अंदाज में डांस करके उन्हें इंप्रेस किया. शिवम ने शर्ट उतारते हुए जबरदस्त डांस मूव्स किए.
परफॉर्मेंस पूरी करने के बाद शिवम से पूछा गया कि वो कैदियों में से किस लड़की के साथ 'किल, मैरी और हुकअप' करना चाहेंगे. इसके जवाब में शिवम ने कहा कि वो पायल संग शादी करना चाहेंगे, क्योंकि वो घरेलू हैं. हुकअप के लिए शिवम ने पूनम पांडे को चुना और कहा कि वो बहुत खूबसूरत हैं.
शिवम के जवाब पर एकता कपूर उनकी च्वॉइस की तारीफ करते हुए कहती हैं- पूनम पांडे के साथ हुकअप और पायल के साथ शादी, लाइफ बन जाएगी आपकी तो. वहीं, किल के लिए शिवम ने मंदाना करीमी का नाम लिया. इसपर शिवम ने सफाई देते हुए कहा कि वो उनके गेम को समझ नहीं पा रहे हैं.
लॉक अप में आगे और क्या स्पाइसी ड्रामा देखने को मिलता है इसके लिए शो देखना ना भूलें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story