मनोरंजन

लाजपत नगर में फिल्म की शूट‍िंग, आल‍िया-रणवीर को देख फैंस करने लगे ऐसा...देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Nov 2021 10:00 AM IST
लाजपत नगर में फिल्म की शूट‍िंग, आल‍िया-रणवीर को देख फैंस करने लगे ऐसा...देखें वीडियो
x

रणवीर सिंह और आल‍िया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूट‍िंग कर रहे हैं. इस सिलसिले में वे दिल्ली में हैं. हाल ही में फिल्म के शूट‍िंग सेट का एक वीड‍ियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक्टर्स समेत करण जौहर को दिल्ली के लाजपत नगर में देखा गया. तीनों फिल्म की शूट‍िंग के लिए लाजपत नगर पहुंचे थे.

वीड‍ियो में देखा जा सकता है, आल‍िया और रणवीर सिंह को अपने बीच देखकर फैंस खुशी से चिल्ला रहे थे. फैंस बार बार उनकी ओर हाथ हिला रहे थे तो कभी उनका नाम पुकार रहे थे. दोनों एक्टर्स ने भी अपने फैंस का अभ‍िवादन किया.
आल‍िया को फ्लावर प्र‍िंटेड साड़ी और ग्रे कलर की शॉल ओढ़े देखा जा सकता है. वहीं रणवीर सिंह रेड एंड ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लैक पैंट्स में दिखे. करण जौहर भी लाजपत नगर में उनके साथ दिखे. उन्होंने मल्टीकलर जैकेट और ब्लैक पैंट्स पहने हुए थे. करण ने भी फैंस का अभ‍िवादन किया. तीनों सेलेब्स को गर्म कपड़ों में देख दिल्ली की ठंड का अंदाजा लगा सकते हैं. यह वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल है.
फिल्म की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं. इस फिल्म में रणवीर और आल‍िया की जोड़ी एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री का जादू चलाने के लिए तैयार है. इससे पहले दोनों एक्टर्स गली बॉय से लोगों का दिल जीत चुके हैं. फिल्म की कहानी इश‍िता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने लिखी है. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story