मनोरंजन

‘लव सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग हुई शुरू

Harrison
18 July 2023 9:57 AM GMT
‘लव सेक्स और धोखा-2’ की शूटिंग हुई शुरू
x
मुंबई | एकता कपूर निर्मित फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा-2’ , की शूटिंग शुरू हो गयी है। एकता कपूर वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म लव सेक्स और धोखा का सीक्वल बना रही हैं। लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अमित सियाल लीड रोल में थे। लव सेक्स और धोखा-2 की शूटिंग शुरू हो गयी है।
एकता कपूर ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म लव सेक्स और धोखा के पहले पार्ट का वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में जानकारी दी कि लव सेक्स और धोखा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने लिखा, लव सेक्स और धोखा 2की शूटिंग शुरू हो रही है। इंटरनेट के जमाने में प्यार की दुनिया में आपका स्वागत है। लव सेक्स और धोखा-2 को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 16 फरवरी 2024 से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Story