मनोरंजन

एयरपोर्ट पर रोकी गई 'इंडियन 2' की शूटिंग और भारत में भी बैन होगी आदिपुरुष?

Rounak Dey
20 Jun 2023 10:19 PM IST
एयरपोर्ट पर रोकी गई इंडियन 2 की शूटिंग और भारत में भी बैन होगी आदिपुरुष?
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा ने 'असुर' और 'बदतमीज दिल' जैसे चर्चित शो में साथ काम किया है। पर्दे पर इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। बरुन हाल ही में अपने और रिद्धि के बारे में बात करते नजर आए। एक्टर का दावा है कि रिद्धि और उनके बीच काफी बेहतर रिश्ता है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही पिछले साल से लेकर अब तक उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही हैं, लेकिन अभिनेता की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब भी वह कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी पारी के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

Next Story