मनोरंजन
लंदन में थ्रिलर 'उलझ' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी, स्टार्स ने शेयर की तस्वीरें
jantaserishta.com
6 July 2023 5:35 PM IST

x
मुंबई: जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने लंदन में थ्रिलर 'उलझ' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सितारों ने गुरुवार को तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तीनों कलाकारों ने लंदन में शूटिंग के कुछ पल सोशल मीडिया पर साझा किए। फिल्म के पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, इसकी झलक दी। धड़क फेम अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की ।
रोशन ने साझा किया कि हमने कुछ दिन पहले लंदन में 'उलझ' का पहला शेड्यूल पूरा किया। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की दिलचस्प दुनिया पर आधारित एक स्टाइलिश अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर 'उलझ' में राजेश तैलंग, मेयांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे दमदार कलाकार भी हैं। 'उलझ' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





