मनोरंजन

'शूटर दादी' चंद्रो तोमर का हुआ निधन, भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू ने जताया शोक...

Triveni
1 May 2021 2:42 AM GMT
शूटर दादी चंद्रो तोमर का हुआ निधन, भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू  ने जताया शोक...
x
'शूटर दादी' नाम से फेमस चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) जिन्होंने दुनिया में शार्पशूटर बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'शूटर दादी' नाम से फेमस चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) जिन्होंने दुनिया में शार्पशूटर बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। आज यानी 30 अप्रैल के दिन चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने की। प्रकाशी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चंद्रो के साथ एक तस्वीर साझा की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रकाशी तोमर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने भी चंद्रो तोमर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रकाशी तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा साथ छूट गया, चंद्रो कहां चली गई।' तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने भी चंद्रो के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'प्रेरणा के लिए आप हमेशा रहेंगी ... आप उन सभी लड़कियों के लिए हमेशा जीवित रहेंगे, जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी। मेरी सबसे प्यारी रॉकस्टार और शांति आपके साथ हो।'
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी ट्वीट किया, 'चंद्रो दादी के निधन की खबर से टूट गई हूं। लगता है जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया है। उन्होंने अपने नियम बनाए और कई लड़कियों को अपना सपना खोजने के लिए उनको राह दिखाई। उनकी विरासत उन पर जीवित रहेगी। परिवार के प्रति संवेदना।' Also Read - Holi का नाम सुनते ही गायब हो जाते हैं Bollywood के ये 10 सितारे, लगता है रंगों के नाम से डर
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर फिल्म बनाई गई थी, जिसका नाम 'सांड की आंख' था। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर प्रकाशी और चंद्रो की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि चंद्रो ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने नेशनल लेवल पर कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये थे।


Next Story