मनोरंजन

शॉकिंग अपडेट: आमिर खान की पत्नी बनीं फातिमा सना शेख? जानें वायरल खबर की सच्चाई

jantaserishta.com
24 Dec 2021 12:35 PM IST
शॉकिंग अपडेट: आमिर खान की पत्नी बनीं फातिमा सना शेख? जानें वायरल खबर की सच्चाई
x

नई दिल्ली: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्मों की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी हाईलाइट में रहती हैं. फैंस को इस साल तब झटका लगा था जब आमिर ने किरण राव संग अपनी 15 साल पुरानी शादी के टूटने का ऐलान किया था. कयास लगे कि ये शादी टूटने की वजह आमिर का फातिम सना शेख संग अफेयर है. इन खबरों को तूल मिलता गया और आमिर खान की फातिमा संग तीसरी शादी करने की खबरें आती गईं. अब आमिर की लव स्टोरी में नया शॉकिंग अपडेट सामने आया है.

इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें फातिम सना शेख आमिर खान की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. फातिमा की मांग में आमिर खान के नाम का सिंदूर होने का दावा है. दोनों साथ में पोज दे रहे हैं. ये तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है. तस्वीर देखने के बाद फैंस शॉक्ड हैं. कहा जा रहा कि आमिर ने फातिमा संग गुपचुप तीसरी शादी कर ली है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करण सेना नाम के सोशल मीडिया हैंडल से ये तस्वीर शेयर की गई है.
आमिर-फातिमा की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- फातिमा सना शेख वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था. फिल्म में फातिमा ने गीता फोगाट की भूमिका अदा की थी. आज आमिर खान की तीसरी बेगम बन गई हैं...खैर ये उसका निजी मामला है. मगर ये ही आमिर खान सत्यमेव जयते प्रोग्राम बनाकर दूसरे की कुरीतियों बाल विवाह, बहु विवाह और दहेद प्रथा पर जरूर बोलेंगे???
क्या है वायरल फोटो का सच?
रीडर्स अगर आमिर खान की तीसरी शादी के सदमे से निकल आएं हो तो उन्हें इस वायरल फोटो की सच्चाई बताते हैं. आपको ये बताना बेहद जरूरी है कि आमिर खान और फातिमा की ये वायरल फोटो फेक है. आमिर और फातिमा की शादी की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है. आमिर ने कोई तीसरी शादी नहीं की है. वे दोनों मैरिड कपल नहीं हैं. ये फोटो एडिटेड है.
आमिर खान-किरण राव
याद हो आमिर खान की एक फोटो सामने आई थी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के सगाई सेरेमनी की. जहां वे अपनी एक्स वाइफ किरण राल के साथ नजर आए थे. बस उसी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर किसी ने किरण के चेहरे पर फातिमा का चेहरा चिपका दिया और आमिर की तीसरी शादी की झूठी खबर फैला दी.
साथ काम कर चुके हैं आमिर-फातिमा
आमिर और फातिमा ने फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ काम किया है. दोनों की नजदीकियों की हमेशा से चर्चा रही है. लेकिन आमिर की तरफ से इन अटकलों पर कभी जवाब नहीं आया है. वहीं तलाक के बाद भी एक्स वाइफ किरण राव संग उनका बॉन्ड बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story